logo

धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म, BCCL ने शुरू की जांच

dhanbad784.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के सेंट्रल अस्पताल में बुधवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह खुलासा पीड़िता ने खुद पुलिस को बयान देते हुए की। आरोपी का नाम दीपक मुंडा उर्फ अजय है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह 7 बजे दीपक मुंडा उसे धमकी देते हुए कहा था कि इस बार अगर तुम मिलने नहीं आई तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया दीपक उसे अस्पताल में ही ओपीडी के पास मिलने बुलाया था। घटना से पहले भी कई बार उसने मिलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि धमकी के बाद वह डर गयी थी और उससे मिलने ओपीडी के पास चली गयी। कुछ देर बाद जब दीपक आया तो सबसे पहले उसने कुछ सुंघाकर उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ घटने को अंजाम दिया। जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को बाथरूम में पाया। उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर कई जगह दांत काटने को निशान थे।

ये सब देखकर वह घबरा गई। उसके दरवाजा खटखटाने के बाद एक महिला ने दरवाजा खोला। आगे पीड़िता ने बताया कि उसी महिला के मोबाइल से उसने अपने घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पहुंचे। फिलहाल, पीड़िता के बयान पर सरायढेला थाना में गुरुवार को आरोपी दीपक मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच को लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। वहीं इस घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने कहा कि जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जायेगा और मामले की जांच करायी जायेगी।

Tags - Central Hospital Dhanbad Saraydhela police station minor rape case Dhanbad Jharkhand crime Deepak Munda Ajay accused BCCL hospital incident hospital rape case India minor girl assault Dhanbad Jharkhand crime news Central Hospital OPD incident po