logo

रांची : रांची में बोले तेजस्वी 1932 के खतियान पर जेएमएम के साथ, आरएसएस और बीजेपी को पनपने नहीं देंगे।

tej_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची

झारखंड में हम आरएसएस और बीजेपी को पनपने नहीं देंगे, ये लोगो भारत में घूम- घूमकर खेला करता है सरकार गिराने का, हम बिहार में खेला कर दिये। 1932 के खतियान को स्थानीय का आधार बनाने के फैसले के साथ हम खड़े है। इस मुद्दे पर हमारी पार्टी जेएमएम के साथ खड़ी है। ये बाते मीडिया को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय कही।

सरकार की प्राथमिकता हमारी प्राथमिकता

अपनी बातों के समर्थन में तेजस्वी ने कहा कि कैबिनेट के फैसले में राजद के मंत्री भी शामिल थे और इसलिए हम इससे खुद को अलग नहीं कर सकते। सरकार की प्राथमिकता हमारी भी प्राथमिकता है। अन्य मुद्दों पर उन्होंने चुनाव तक इंतजार करने को कहा। मीडिया को सलाह देते हुए कहा कि कई मुद्दे हम उठायेंगे इसका मतलब कुछ अलग ना निकाला जाये। हम अपनी पार्टी को राज्य में विस्तार देने चाहते हैं। हम पूराने दिन की वापसी चाहते हैं। झारखंड में भी हमारी पार्टी मजबूत होगी।झारखंड से गहरा नाता

जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन की बात पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही तमाम जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि झारखंड से उनके परिवार का गहरा नाता रहा है और इसी कारण से पार्टी को एक-एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है।सभी जिलों में होगा कार्यक्रम

राजद प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के तहत हम लोगों ने चुनाव लड़ा और इसका नेतृत्व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन कर रहे थे। कितनी सीटों पर हम लड़ेंगे यह तय नहीं हुआ है लेकिन एक बात तय है कि हम मजबूती से लड़ेंगे। आने वाले समय में झारखंड के सभी जिलों में राजद का कार्यक्रम होगा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी बातें बकवास हैं। भाजपा को याद रखना चाहिए कि शुरुआती दिनों में उनके साथ कितने दल थे।