logo

Ranchi : तेजस्वी सूर्या ने थामी बाइक तो दोगुना हुआ कार्यकर्ताओं का उत्साह, बारिश भी युवा मोर्चा ने निकाली विशाल बाइक रैली

TEJUU.jpg

रांचीः 
आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रांची महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई। भीषण बारिश के बावजूद इस रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या खुद बाइक चलाते हुए शामिल हुए। एयरपोर्ट से शुरू हुई बाइक रैली कार्निवाल के पास जाकर समाप्त हुई, जिसमें रांची महानगर युवा मोर्चा के 2500 से अधिक कार्यकर्ता बाइक के साथ शामिल हुए।

 

इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने अपने अपने वाहन पर तिरंगा लगा रखा था और भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम सरीखे नारे लगा रहे थे। भीषण बारिश के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या भी गदगद दिखे और महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित नारायण सिंह की पीठ थपथपाई। सबसे सुखद बात यह रही की झमाझम और भीषण बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

 

जैसे ही तेजस्वी खुद बाइक चलाते हुए इस यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीछे रांची महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह रहे।  इस बाइक रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी व भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष श्री के० के० गुप्ता भी शामिल हुए। बाइक रैली के दौरान श्री सूर्या ने रांची महानगर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस भीषण बारिश में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि युवा ही राष्ट्र में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

 

समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं और इसके लिए युवा मोर्चा के युवा हमेशा तैयार रहते हैं। बाइक रैली के बाद युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया, सबका अभिनंदन करते हुए कहा कि यह युवा मोर्चा के एक-एक सिपाही के मेहनत का परिणाम है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आज एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक एक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

 

बाइक रैली में खुद बाइक चलाकर उनका शामिल होना, हम सबके लिए उत्साह बढ़ाने वाला रहा। तेजस्वी सूर्या जी हम सबका मार्गदर्शन और नेतृत्व करने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता है। बड़े भाई की तरह हर सुख दुख में हम सब के साथ खड़े रहने वाले हैं।

 

इस बाइक रैली में मुख्यरुप से प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, जिला अध्यक्ष के के गुप्ता,महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत नाथ सहदेव, कुंदन कुमार,टुनटुन यादव,साहित्य पवन,ऋषभ कक्कड़, सुभम जयसवाल, पीयूष विजयवर्गीय, आशीष अग्रवाल, तुषार आरव, सनोज सिंह,अक्षय पल्लव, साहिल कुमार,अंकित सिंह,उज्ज्वल मिश्रा,विवेक कुमार,अमन सिंह,राजू पांडे,अजय महत्तो, रोहित सिंह , दिलीप यादव आदि।