logo

उलगुलान महारैली में शामिल होंगे तेजस्वी, राज्यभर से जुटेंगे RJD कार्यकर्ता – कैलाश यादव 

RJD15.jpeg

रांची 

राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि 21 अप्रैल को उलगुलान महारैली में तेजस्वी यादव शामिल होंगे। साथ ही कहा कि महारैली में पूरे राज्य के आरजेडी कार्यकर्ता जुटेंगे। बता दें कि महारैली धुर्वा प्रभात तारा मैदान, रांची में आयोजित होगी। कैलाश यादव ने डाल्टनगंज में कहा कि स्वतंत्र भारत के सबसे ज्यादा जुमलेबाज एवं झूठे वादे करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कहा कि मोदी सरकार की अहंकारी नीतियों एवं सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर दिल्ली और झारखंड के दो लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को बगैर सबूत के जांच एजेंसियां परेशान कर रही हैं। इनको जेल में डाल दिया गया है।  


देश में असहिष्णुता का माहौल 
यादव ने आगे कहा, देश में असहिष्णुता का माहौल बना हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं का द्रुपयोग कर असंवैधानिक कार्य किये जा रहे हैं। इस बीच लोकतंत्र और संविधान को कुचला जा रहा है। कहा, देश की राष्ट्रीय संपदा को कुछ चिन्हित निजी कंपनियों को औने पौने दामों में दिया जा रहा है। उद्योग धंधे, कल कारखाने सभी निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं। लघु उद्योग बंद पड़े हुए हैं। इन सभी गंभीर विषयों के खिलाफ लोग अक्रोशित हैं। इसलिए इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में 5 लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। 

प्रचंड बेरोजगारी और महंगाई का हवाला दिया 
 
कैलाश यादव ने आगे कहा कि 75 वर्षो के अमृतकाल समय में देश में पहली बार प्रचंड बेरोजगारी एवं बेतहाशा महंगाई है। सेना के जवान, नौजवान, किसान, मजदूर, युवा और महिला सभी लोग परेशान हैं। देश में 2014 के बाद मोदी शासन में 205 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। देश अमीर और देशवासी गरीब होते जा रहे हैं। कहा, मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का ख्याल रखती है और उनके कर्जा माफ करती है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Ulgulan MaharallyRJDTEJASWI YADAWKAILASH YADAW