रांची
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक में कहा कि केंद्र की एक दशक की उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामियां जनता को कार्यकर्ता बताएं। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग की भूमिका को विस्तार से बताया। कहा कि बीजेपी की देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह दिखाता है कि पिछले 10 वर्षों में धानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते और आगे बढ़ते भारत को देखा है। ये अब विकसित होने की ओर अग्रसर है।

हेमंत-चंपाई सरकार के बारे में ये कहा
आलोक ने कहा कि हेमंत-चंपाई सरकार हर क्षेत्र में जनता की गुनाहगार और धोखा देने वाली सरकार है। चाहे वह महिला हो, युवा हो, किसान हो, जनजाति समाज हो हर किसी को सिर्फ ठगा गया है। सारे गुनाहों को बीजेपी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं। बता दें कि आलोक को लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उन्हें बिहार और झारखंड का मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में ये लोग थे मौजूद
बैठक में शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, अशोक बड़ाईक, अविनेश सिंह, रमाकांत महतो, संदीप वर्मा, राफिया नाज़, अजय राय, तारिक इमरान, मुकेश सिंह, मृत्युंजय कुमार, प्रिंस कुमार, पुरुषोत्तम राय, राजीव राज उपस्थित थे।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -