logo

झारखंड में बारिश से तापमान में गिरावट, जानिए होली में कैसा रहेगा मौसम

bora1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में होली के पहले रांची समेत विभिन्न जिलों में हुई जोरदार बारिश से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। बंगाल की खड़ी में बने टर्फ का असर झारखंड में 21 मार्च तक रहेगा। 20 मार्च को इसका अधिक असर रहेगा। 21 से इसका असर कम होने लगेगा। 22 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा। 25 मार्च तक मौसम में कोई विशेष बदलाव के अनुमान नहीं है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। हालांकि धूप की आंख-मिचौली भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी दोपहर बाद से लेकर देर रात तक तेज हवा और गर्जन के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई।


होली में मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने टर्फ का असर इन दिनों झारखंड में देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री-मानसून बारिश भी मान रहे है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन 22 मार्च से आसमान साफ होने का अनुमान है। इसके बाद होली तक मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रामगढ़ जिले में करीब 40 मिमी बारिश हुई। वहीं, रांची में 37, लोहरदगा में 20, मांडू में 19 तथा लोहरदगा में करीब 16 मिमी बारिश हुई।


हवा 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर अगले दो दिनों तक झारखंड में रहेगा। 21 मार्च के बाद सिस्टम कमजोर पड़ेगा। इसके असर से झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बुधवार को कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंट रह सकती है। इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।