logo

झारखंड में गिरा पारा, बुधवार से बढ़ेगी ठंड

winter_starts1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में ठंड बढ़ने लगी है। रविवार को राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य का पारा सबसे कम 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से ठंड और बढ़ेगी। बंगाल से खाड़ी से आ रही हवा के कारण न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। भले ही दिन में धूप खिली रही हो लेकिन ठंड का एहसास हो रहा है। 


बंगाल की खाड़ी के में बन रहे सिस्टम का प्रभाव झारखंड पर
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद को अनुसार बुधवार से बादल छटने के बाद ठंड और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बन रहे सिस्टम का प्रभाव झारखंड पर पड़ रहा है, जिस कारण तापमान में अभी और गिरावट होगी। सोमवार को अगले 24 घंटे के दौरान रांची समेत झारखंड में बादल छाए रहेंगे। जिस कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर में अधिकतम तापमान का औसत 27 डिग्री दर्ज की गई वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस है। नंवबर माह के अंतिम सप्ताह से ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। रात के तापमान में गिरावट ज्यादा होगी जिसके चलते ठंड बढ़ेगी। वहीं सुबह के वक्त कोहरा भी नजर आ सकता है।

सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी

 मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों के सेहत पर भी असर पड़ सकता है। सर्दी जुकाम और खांसी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। इस बदलते मौसम में आपको अपना ध्यान रखना जरूरी है। हवा में बढ़ती ठंडक ठंड का अहसास कराने लगी है। 
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N