logo

सरायकेला का तापमान पहुंचा 44 के पार, 22-23 को कुछ हिस्सों में बारिश से मिलेगी राहत

temp5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है।  लू चलने लगी है। राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। आनेवाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी रांची में भी अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी के आसपास के इलाकों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री, जमशेदपुर का 43.2, डालटनगंज का 43.2, पाकुड़ का 42.9, जामताड़ा का 42.3, गोड्डा का 42.5, गढ़वा का 42.5, सिमडेगा का 41.2, चाईबासा का 41.4 डिग्री, देवघर का 41.9, धनबाद का 39.5 और गिरिडीह का 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


22 और 23 को कुछ हिस्सों में बारिश
मौसम विभाग केंद्र के अनुसार 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे एक-दो दिनों में गर्मी से हल्की राहत के अनुमान हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने हीट वेव की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 20 और 21 अप्रैल को कोल्हान, संताल परगना तथा संताल से सटे मध्य हिस्सों तथा रामगढ़ और रांची में हीट वेव की स्थिति दिख सकती है। 22-23 को पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, रांची, बोकारो में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे की मौसम की बात करें तो सरायकेला सबसे गर्म जिला रहा। जहां का तापमान 44 डिग्री मापा गया है। इसके अलावा  देवघर, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, गोड्डा, पाकुड़, रामगढ़, प सिंहभूम, बोकारो, जामताड़ा, सरायकेला, गिरिडीह और सिमडेगा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से अधिक हो गया है।

 
रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री
राजधानी का पारा 38.5 डिग्री सेसि हो हो गया है। शनिवार और रविवार को इसमें बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. जमशेदपुर और पलामू का अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री सेसि पार हो गया है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है. इस कारण सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है।
 

Tags - Weather Jharkhand Weather of Jharkhand Rain in Jharkhand Summer in Jharkhand Temperature of Jharkhand