द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मानसून की एंट्री के बाद भी राज्य के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। यह बढ़ोत्तरी मानसून की सक्रियता कम होने के कारण हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रांची का तापमान बीते चार दिनों में नौ डिग्री तक बढ़ा है। तापमान में बढ़ोत्तरी न केवल राजधानी रांची बल्कि राज्य के दूसरे जिले में भी देखने को मिलने लगी है। राज्य के अन्य जिलों के तापमान भी तेजी से बढ़े हैं। संताल परगना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बावजूद मौसम साफ होने के बाद दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है।

चार दिन में नौ डिग्री तापमान बढ़ा
28 जून को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 1 जुलाई को 33.0 डिग्री पर पहुंच गया है। चार दिनों के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में करीब 9.0 डिग्री की वृद्धि हुई। 28 जून को राजधानी में सामान्य से छह डिग्री नीचे अधिकतम तापमान रहा। अब सामान्य से ढाई डिग्री अधिक हो गई है। 28 जून को राजधानी में सामान्य से छह डिग्री नीचे अधिकतम तापमान रहा। अब सामान्य से ढाई डिग्री अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कहीं-कहीं हल्के बारिश के आसार होने के कारण अधिकतम तापमान में अब बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान
रांची- 33.025.8
जमशेदपुर 36.6271
मेदिनीनगर 35.4.26.2
देवधर 33.9266
गोड्डा- 34.2-278
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT