logo

टेंडर हार्ट स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों का आशीर्वचन समारोह, फिजिक्सवाला के साथ ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा

jmuitiy7y.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टेंडर हार्ट स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। भावनाओं, प्रेरणा और भविष्य के सपनों से सजे इस समारोह ने विद्यार्थियों के जीवन में एक अविस्मरणीय स्मृति जोड़ दी। समारोह का प्रमुख आकर्षण देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था फिजिक्सवाला के साथ टेंडर हार्ट स्कूल की ऐतिहासिक पार्टनरशिप की घोषणा रही। इस साझेदारी की औपचारिक घोषणा फिजिक्सवाला के नेशनल स्कूल हेड विजय शुक्ला एवं टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने संयुक्त रूप से की।

टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि बीते वर्षों में विद्यालय ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय सफलताएँ हासिल की हैं, किंतु फिजिक्सवाला के साथ इस साझेदारी के माध्यम से अब टेंडर हार्ट स्कूल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने बोर्ड परीक्षा, आईआईटी, नीट, क्लैट एवं एनडीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप एवं आकर्षक पुरस्कारों की भी घोषणा की। इस अवसर पर विजय शुक्ला ने शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि फिजिक्सवाला–टेंडर हार्ट पार्टनरशिप का मूल उद्देश्य विद्यालय के अकादमिक एक्सीलेंस को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। उन्होंने विस्तार से बताया कि आने वाले समय में टेंडर हार्ट स्कूल परिसर में देशभर में ख्यातिप्राप्त फिजिक्सवाला के अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, साथ ही शैक्षणिक ढांचे एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अभिभावकों को यह संदेश दिया कि परीक्षा और परिणाम से भी अधिक महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी होती है, इसलिए विद्यार्थियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ केवल अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा ने टेंडर हार्ट स्कूल की अब तक की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी वर्षों के शैक्षणिक रोडमैप को विद्यार्थियों के समक्ष सहज एवं प्रेरणादायक शब्दों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में फिजिक्सवाला के सुधांशु अग्रवाल, डॉ. राज सिंह, अरुणेश झा, पीयूष, टेंडर हार्ट स्कूल की उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला, कविता किरण झा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest jharkhand news jharkhand news jharkhand news updates latest jharkhand New jharkhand News updates jharkhand news in hindi latest jharkhand News Tender heart School news updates latest Tender heart School news Tender heart School news in hind