logo

CBSE 10वीं, 12वीं के रिजल्ट में टेंडर हार्ट स्कूल का जलवा, जानें कितने हुए पास

tender_heart_rrsult.jpg

द फॉलोअप डेस्क
CBSE ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। टेंडर हार्ट विद्यालय के छात्रों का इस बार रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।12वीं में कुल 209 छात्रों में 56 को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल हुए हैं। मैट्रिक में कुल 407 विद्यार्थियों में 141 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है। हर्षवर्धन 97.6 प्रतिशत लाकर 12वीं कक्षा में स्कूल टॉपर बने हैं। वहीं10वीं में अंजलि ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी हैं। 


प्राचार्या ने सभी छात्रों को दी बधाई
टेंडर हार्ट की प्राचार्या उषा किरण झा ने इस शानदार रिजल्ट के लिए सभी परीक्षार्थियों, अभिवावकों एवं शिक्षकों को बधाइयां दी। उन्होंने बताया कि टेंडर हार्ट का प्रतिवर्ष बेहतर होता रिजल्ट, टेंडर हार्ट विद्यालय को देश के अग्रणी विद्यालयों में लेकर जायेगा। प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिवावकों के साथ साथ अध्यापकों के कठिन परिश्रम को इस सफलता का श्रेय दिया।


 देखें टॉप-5 छात्रों के नाम परसेंटेज

10वीं का परिणाम
1. अंजलि कुमारी - 97.6
2. पूजा कुमारी - 97.4
3. आयुष कुमार - 97.2
4. अम्बर कुमार - 97.2
5. अदिति मिश्रा – 97

12वीं का परिणाम
12वीं ( विज्ञान )

1. हर्षवर्धन - 97.6
2. सोनम कुमारी - 97.2
3. आयुष भूषण - 95.6
4. नील चन्द्रा - 95.2
5. दिव्या- 95.2

12वीं ( आर्ट्स )
1. इशिका कच्छप - 97.2
2. निपुण चमारिया - 96.4
3. सृष्टि कुमारी - 95
4. कार्तिका कीर्ति - 94
5. रितिका - 93
 

Tags - CBSECBSE 10th resultCBSE 12th result