logo

भाजपा सरकार में एक भी अल्पसंख्यक मुस्लिम मंत्री का न होना संविधान पर सीधा हमला - इरफान अंसारी

irfan24.jpg


द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के खरपोका क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मुलाकात की।  इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिल रहा अपार प्रेम और विश्वास उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की हर उम्मीद, मान-सम्मान और विश्वास की पूरी ईमानदारी से रक्षा करेंगे और कभी उनकी मर्यादा को झुकने नहीं देंगे।

डॉ. अंसारी ने अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासन में एक भी अल्पसंख्यक मुस्लिम मंत्री का न होना संविधान और नैतिकता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि जिस अल्पसंख्यक समाज ने आज़ादी की लड़ाई में कुर्बानियाँ दीं, वही समाज आज भी देश की मजबूती और प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है, फिर भी उसे प्रतिनिधित्व से वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी और झारखंड सरकार की समावेशी सोच की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज को सम्मान, भागीदारी और प्रतिनिधित्व मिला है। कार्यक्रम के दौरान करीब 10 किलोमीटर लंबी बाइक रैली के जरिए मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags - irfan ansari congress minister bjp in target congress jharkhand news