logo

Ranchi : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की रिम्स में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप 

RIMS1.jpg

रांचीः 

नरकोपी थाना क्षेत्र में पिछले महीने दुष्कर्म के आरोप में सहरुदीन अंसारी नामक एक युवक गिरफ्तार हुआ था। सहरुदीन अंसारी की रिम्स में इलाज चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय से सहरूदीन को पुलिस अगर इलाज दिलाती तो उसकी जान बच सकती थी। सहरुदीन अंसारी को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रखा गया था। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे रिम्स लाया गया था।जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

 


किडनी फेलियर से हुई मौत 
सहरुदीन के परिजनों ने पुलस पर लापरवाही को आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। जब वह गिरफ्तार हुआ था तब ग्रामीणों ने उसे पीटा था और फिर पुलिस पीटा। डॉक्टरों का कहना है कि  किडनी फेलियर की वजह से उसकी मौत हुई है। उसकी आंत में ब्लीडिंग भी हुई थी। नरकोपी पुलिस के अनुसार सहरुदीन को मेडिकल जांच के बाद ही जेल भेजा गया था। उस समय वह स्वस्थ था। मृतक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था।