रांची:
झारखंड की बेटी अंकिता (Dumka's daughter Ankita) की मौत के बाद से ही राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस घटना को लेकर राज्य के लोगों में काफी आक्रोश है। राज्य में यह मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि एकतरफा प्यार के चक्कर में मनचले शाहरुख ने अंकिता को पेट्रोल डालकर जला दिया। इस बीच अंकिता के पिता ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। अंकिता के पिता ने बताया कि आरोपी शाहरुख हुसैन हमारा पड़ोसी है। वह अंकिता को इस्लाम कबूल कर शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था।

जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था!
अंकिता के पिता ने कहा है कि "शाहरुख उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने और शादी करने का दबाव बनाता था। इसे लेकर उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी। उसने तो अंकिता को यहां तक कहा कि मुझसे शादी कर लो नहीं तो मैं तुम्हारी जिंदगी नरक बना दूंगा। इस बात के बाद से अंकिता डरी-सहमी रहने लगी थी। शाहरुख मेरी बेटी पर जबरन प्यार और शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। अंकिता ने इनकार करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी। अंत में मेरी बेटी को बड़ी ही निमर्मता से मार डाला"।

अंकिता की किसी सहेली से लिया था नंबर!
पुलिस FIR में छात्रा अंकिता ने अपने बयान में बताया था कि शाहरुख ने मेरी किसी सहेली से मेरा नंबर ले लिया और बार-बार फोन करके परेशान करने लगाष इससे पहले वह मुझे रात में जब भी देखता तब परेशान करता था। बातचीत करने का दबाव बनाता था। 22 अगस्त को रात 8 बजे शाहरुख ने फिर मुझे फोन किया और कहा कि अगर तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। शाहरुख ने अंकिता को जिंदा जला दिया। 5 दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद आखिरकार अंकिता ने दम तोड़ दिया।