logo

सिमडेगा : जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

simdega_crime_q4.jpg

द फॉलोअप डेक्स
सिमडेगा थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की एक घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए लूटे गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी की गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमडेगा थाना कांड संख्या 84/2025, दिनांक 03/08/2025 को धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी वादी निखिल कोनगाड़ी, निवासी करामुंडा बिरिंगटोली, थाना टी टांगर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 03 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे नगर भवन के पीछे गली में, आकाश बड़ाईक, निवासी थाना टोली, थाना सिमडेगा ने उनके सामने आकर गले में गमछा लपेटते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। वादी के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए, 04 अगस्त को वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल गठित किया गया। रात में की गई छापामारी के क्रम में आरोपी आकाश बड़ाईक को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।



 

Tags - latest Simdega Crime News Crime Updates latest Crime news Crime News in Hindi latest jharkhand News jharkhand News updates jharkhand Updates jharkhand news updates