logo

राज्य के BJP नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज हो गयी है, इसलिए बाहर से नेता बुला रहे हैं, बिस्वा सरमा के झारखंड आगमन पर बोले CM हेमंत

CM215.jpg

दुमका 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर कहा कि राज्य के बीजेपी नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज हो गयी है। इसलिए वे बाहर से नेताओं (CM हिमंत बिस्वा सरमा) को यहां लाकर अपनी बैटरी चार्ज कर रहे हैं।" बता दें कि बिस्वा सरमा आज झारखंड दौरे पर हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनको कथित घुसपैठिया मामले में पाकुड़ के गोपीनाथुपर जाना था। लेकिन प्रशासन ने बिस्वा सरमा को इसकी इजाजत नहीं दी। गोपीनाथुपर के बदले उन्होंने गायबथान में लोगों से मुलाकात की। 

इधर, पाकुड़ में बिस्वा सरमा ने कहा, "मैं आज पाकुड़ के गायबाथम गांव आया हूं, SPT कानून है, आदिवासी की ज़मीन स्थानांतरित नहीं हो सकती है। दो बांग्लादेशी घुसपैठियों ने ज़मीन कब्ज़ा की, इस पर कोर्ट ने प्रशासन को ऑर्डर दिया और कहा कि आदिवासी परिवार को उनकी ज़मीन वापस दी जाए। लेकिन प्रशासन ने ज़मीन वापस दिलाने में कोई मदद नहीं की।‘ सरमा ने आगे कहा कि ज़मीन पर जब मकान बनाने की कोशिश की गई तब उनके साथ मारपीट की गई और आज वे इलाजरत हैं। ज़मीन अभी तक उन्हें वापस नहीं मिली है। अगर ऐसा होगा तो झारखंड के एक आदिवासी मुख्यमंत्री की क्या ज़िम्मेदारी है? 


 

Tags - Hemant sorenBJPJharkhand News