logo

पाकुड़ में BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, सोनिया गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप

PAKUR.jpg

पाकुड़:

पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक साहा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में वंदे मातरम गीत के गायन को कथित रूप से रोकने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

सोनिया गांधी ने राष्ट्रगीत रोकने का प्रयास किया!
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि वंदे मातरम देश के स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में वंदे मातरम के गायन के दौरान सोनिया गांधी द्वारा कथित तौर पर इशारा कर गीत को रोकने का प्रयास किया गया, जो राष्ट्रगीत का अपमान है। इसी के विरोध में पुतला दहन किया गया। 

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय का वाकया
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय में वंदे मातरम गाने के दौरान सोनिया गांधी कुछ असहज नजर आईं। मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान सोनिया गांधी से बातचीत करते नजर आए। राहुल गांधी के इशारे पर कुछ लोग सोनिया गांधी के पास आए, और उनके बीच कुछ बातचीत हुई। हालांकि, इसके बाद सभी सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए और फिर राष्ट्रगीत पूरा हुआ। भाजपा ने अब कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

Tags - PakurVande MatramRahul GandhiBJYM