द फॉलोअप डेस्क
20 जनवरी को भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 19 जनवरी को दिन के दो से चार बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है। उसी दिन चार से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और शाम पांच से छह बजे के बीच नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। 20 जनवरी को दिन के 11 बजे से 1.30 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि यह माना जा रहा है कि नितिन नवीन ही भाजपा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 2024 में ही कार्यकाल पूरो हो चुका है। फिलहाल वह विस्तारित कार्यकाल में हैं।

मालूम हो कि 14 दिसंबर को 45 वर्षीय नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि नितिन नवीन के ही सर राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज होगा। इससे पूर्व झारखंड में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। यहां भी प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो आदित्य साहु निर्विरोध निर्वाचित हुए।
.jpg)