पाकुड़:
पाकुड़ में नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। परिजन उससे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पाकुड़ नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत छोटी अलीगंजकी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है। गीता, इन दिनों अपनी बुआ के घर पर रह रही थी।

मायके में ही रहती थी गीता कुमारी
गौरतलब है कि गीता कुमारी की शादी इसी वर्ष दुमका में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद वह ससुराल नहीं गई और मायके में ही रहती थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया गीता द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की आशंका जताई है। गीता कुमारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अभी वजह अस्पष्ट है।
पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना एसआई मिथुन रजक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस, परिजनों से पूछताछ करके मौत के संभावित कारणों की पड़ताल में जुटी है। अधिक जानकारी के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।