logo

गांव-गरीब से लेकर हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला है बजट: रघुवर दास

RAGHUBAR_DAS.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने का एक दूरदर्शी बजट है। उन्होंने बताया कि यह बजट गांव, गरीब, नौजवान, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी है और देश के हर क्षेत्र और जन-जन के समग्र विकास एवं कल्याण के प्रति समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चार करोड़ झारखंडवासियों की ओर से इस बजट के लिए आभार और साधुवाद भी दिया।

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand news updates Jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand news Updates jharkhand News in hindi jamshedpur news updates jamshedpur news in hindi latest jamshed