द फॉलोअप डेस्क
रांची सिविल कोर्ट के आदेश के बाद आज रांची में HEC के सीएमडी के बंगले को अटैच कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्थित कंपनी एम. एस. दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने HEC को बिल्डिंग रॉड की आपूर्ति की थी, लेकिन कंपनी को भुगतान नहीं मिला। भुगतान न मिलने पर संबंधित कंपनी ने उत्तर प्रदेश के MSME ट्रिब्यूनल में आर्बिट्रेशन के लिए मामला दर्ज कराया, जहां कंपनी के पक्ष में 5 लाख रुपये का अवार्ड पारित किया गया। इसके बाद मामले को लेकर रांची सिविल कोर्ट में एग्जीक्यूशन केस दायर किया गया, लेकिन सुनवाई के दौरान HEC की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। इसी कारण कोर्ट ने सिविल कोर्ट के नाजिर को संबंधित संपत्ति अटैच करने का आदेश जारी किया। आदेश के तहत आज पूरी प्रक्रिया को अमल में लाया गया।
.jpeg)