द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय कोयला मंत्री जी कृष्णन रेड्डी 23 दिसंबर की शाम सड़क मार्ग से दुर्गापुर से धनबाद आएंगे। रात्रि विश्राम धनबाद में करेंगे। 24 दिसंबर को रेड्डी धनबाद स्थित आईआईटी(आईएसएम) जाएंगे। फिर बीसीसीएल के अलावा कई अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 24 दिसंबर की शाम हेलीकॉप्टर से कोयला मंत्री रांची आएंगे। फिर शाम पांच बजे सेवा विमान से हैदराबाद चले जाएंगे।
