logo

सत्ता के नशे में चूर गठबंधन सरकार ने राज्य के बारे में नहीं सोचा, जनता देगी जवाब- सुदेश महतो

ajsu17.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के आवास के पर आज कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी सभी वर्ग, समुदाय के विश्वास और साथ को अर्जित कर राज्य में आवश्यक राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखेगी। हमारे संगठन पर राज्यवासियों का विश्वास बढ़ा है। जनता का बढ़ता विश्वास हमारी बढ़ती जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमारी तैयारी राज्य के वर्तमान के साथ भविष्य को भी बेहतर बनाने की है।
सत्ता के नशे में चूर है गठबंधन की सरकार- सुदेश
सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने सवा 4 साल के कार्यकाल में अपने गलत नीति निर्धारण से समाज के हर वर्ग को निराश किया है। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा और विकास का ग्राफ गिरा है। सत्ता के नशे में चूर इस गठबंधन ने राज्य के बारे में नहीं सोचा। आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता इन्हें अपने वोट की ताकत का एहसास दिलाएगी।
पार्टी में जुड़े लोगों का सुदेश महतो ने किया स्वागत  
पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का सुदेश महतो ने पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आजसू पार्टी समाज सेवा के क्षेत्र में आपके अनुभव को बेहतर और सशक्त मंच देगी। इस मंच की सहायता से आप सभी जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करें और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। 


इन लोगों  ने थामा आजसू का दामन
अमन सिंह, विवेक सिंह, नवीन कुमार, धीरेंद्र नायक, विजेंद्र नाथ महतो, रनजय सिंह, देवा सिंह, रणविजय सिंह, सिंटू कुमार, सौरभ सिंह, सचिन सिंह, सतेंद्र कुमार, खगेन्द्र कुमार, मनोज जी, रोहित राज समेत अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags - ajsu sudesh mahto political news jharkhand top news jharkhand