logo

Ranchi : महिला पुलिसकर्मी ने सिपाही पर लगाया यौ'न शो'षण का आरोप, कहा, शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

khuntui.jpg

रांचीः
रांची के एयरपोर्ट थाने में महिला पुलिसकर्मी ने एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि खूंटी जिला बल में पोस्टेड सिपाही चंदन कुमार ने उसका यौ'न शो'षण किया है । महिला ने चंदन कुमार के खिलाफ  यौ'न शो'षण का मामला दर्ज करवाया है। चंदन कुमार सोनाहातु थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का रहने वाला है। महिला पुलिसकर्मी भी खूंटी स्थित एक अलग एजेंसी की बल में पोस्टेड है।


फेसबुक पर हुई दोस्ती
महिला पुलिसकर्मी के अनुसार चंदन से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद चंदन ने उसे शादी का झांसा देकर यौ'न शो'षण किया और छह फरवरी को किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब महिला पुलिसकर्मी को यह बात पता लगी तो वह एयरपोर्ट थाना पहुंची और मामला दर्ज करवाया।  पुलिस जांच में जुट गई है। महिला पुलिसकर्मी का मेडिकल भी करवाया जाएगा।

 


आरोपी होगा निलंबित
एफआइआर दर्ज होने की बात खूंटी पुलिस को पता लग गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी खूंटी जिला पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपित को निलंबित किया जाएगा। एयरपोर्ट थाने की पुलिस एफआइआर में आए तथ्यों और घटनास्थल का पता लगा रही है। चूंकि पीड़िता ने कहा है कि उसके साथ आरोपी ने कई जगहों पर संबंध बनाये हैं।