द फॉलोअप डेस्क
रांची मेयर पद की उम्मीदवार श्रीमती रमा खलखो के समर्थन में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। झारखंड सरकार में मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नामकुम क्षेत्र में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं, माताओं, बहनों और युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी, डिप्टी CLP एवं खिजरी विधायक राकेश कच्छप जी, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी और मीडिया प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी जी की उपस्थिति ने माहौल को और मजबूत किया।
.jpeg)
बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने साफ संकेत दिया कि श्रीमती रमा खलखो जी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। नेताओं ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कामों से जनता बेहद खुश है और यही भरोसा अब नगर निगम चुनाव में भी दिख रहा है। श्रीमती रमा खलखो जी के संघर्षशील व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समावेशी विकास की सोच को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि घर-घर जनसंपर्क कर श्रीमती रमा खलखो जी को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा, ताकि रांची को संवेदनशील, जवाबदेह और विकास के प्रति समर्पित नेतृत्व मिल सके।