logo

अबुआ आवास की दूसरी क़िस्त मांग को लेकर परिवार बैठा धरना पर, यहां का है मामला

g3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह के बिरनी प्रखण्ड के मंझलाडीह निवासी मीणा देवी अपने पूरे परिवार के साथ अबुआ आवास की दूसरी क़िस्त मांग को लेकर प्रखण्ड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गई है। मीणा देवी में बताया कि वर्ष 2024-25 में अबुआ आवास स्वीकृत हुआ था जिसमें पहला क़िस्त तीस हजार रुपए का भुगतान किया गया । जिससे हमने लिल्टन लेवल तक आवास का काम भी किया उसके बाद से दूसरी क़िस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कच्चा मकान में किसी तरह गुजर बसर कर रहे थे परन्तु इस बारिश में कच्चा मकान भी ध्वस्त हो गया। अब हमारा पूरा परिवार इस बारिश में कहां रहेगा। फिलहाल पड़ोस के घर में रहने को विवश हैं परन्तु किसी दूसरे के घर में कितने दिनों तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2007 में दीनदयाल आवास योजना की स्वीकृति हुई थी जिस वजह से दुबारा आवास योजना नहीं दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा है कि जब तक अबुआ आवास का दूसरा क़िस्त नहीं भेजा जाता है अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे। उन्होंने अपने साथ बकरी, गैस और बर्तन लेकर धरना स्थल पर बैठी हुई है। कहा बच्चे के साथ पूरा परिवार धरना पर बैठे हुए हैं तो ऐसे में बकरी कहां रहेंगे साथ ही खाना  बनाने के लिए गैस एवं बर्तन लेकर प्रखण्ड कार्याल आएं हैं।
इधर मुखिय सतेंद्र राउत ने कहा अबुआ आवास की स्वीकृति हुई थी परन्तु पंचायत सचिव ने बताया कि पहले भी इसे आवास स्वीकृत हुई थी जिसका पैसा भी दिया गया था ऐसे में इन्हें दोबारा आवास नहीं दिया जा सकता है। हलांकि मैनें बीडीओ को इसकी सूचना दी था जिसे बीडीओ ने स्वयं आकर जांच किया था।

Tags -  jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update giridih news giridih latest news abua awas abua awas news