logo

पारा शिक्षक की पहली आकलन परीक्षा 30 जुलाई को होगी, किए गए है ये बदलाव

jharkhand_acedmic_building.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पारा शिक्षक के आकलन परीक्षा के तिथि की घोषणा कर दी है। पहली आकलन परीक्षा 30 जुलाई को होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है। इस परीक्षा में वैसे प्रशिक्षित पारा शिक्षक शामिल होंगे, जो झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल नहीं हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जुलाई से शिक्षक डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 43 हजार शिक्षकों ने आवेदन जमा किया है।


150 अंक की होगी परीक्षा
पारा शिक्षक आकलन परीक्षा पहले 250 अंकों का होता था। लेकिन अब यह परीक्षा 150 अंक की ली जाएगी। यह परीक्षा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तरह की दो भाग में होगी। परीक्षा क्लास एक से पांच और छह से आठ के लिए होगी। कक्षा एक से पांच में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू (उर्दू शिक्षक) क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा, गणित, पर्यावरण विज्ञान, मानसिक दक्षता और रिजनिंग की परीक्षा ली जायेगी। जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा, हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा 30-30 अंकों की होगी। गणित, पर्यावरण विज्ञान, बालि विकास विषय की परीक्षा 25-25 अंकों की होगी। मानसिक दक्षता और रिजनिंग की परीक्षा 15 अंक की होगी।


कक्षा छह से आठ की परीक्षा
वहीं, कक्षा छह से आठ में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू (उर्दू शिक्षक) व क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा, बाल विकास व मानसिक दक्षता और रिजनिंग की परीक्षा अनिवार्य विषय के तहत होगी। इन विषयों की परीक्षा 105 अंकों की होगी। शेष 45 अंक की परीक्षा, विज्ञान, भाषा व सामाजिक विज्ञान विषय में से अभ्यर्थी जिस विषय के शिक्षक होंगे उसकी परीक्षा होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N