logo

आस्था, संस्कृति और अनुशासन का संगम बना प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025

dyrnisr6ua4.jpg

*सिमडेगा: *

द फॉलोअप डेस्क
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिमडेगा स्थित ऐतिहासिक रामरेखा धाम में आयोजित प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित अन्य राज्यों से आए पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में यह आयोजन आस्था, संस्कृति, प्रकृति और अनुशासन का अनोखा संगम प्रस्तुत करने में सफल रहा। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस महोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।
महोत्सव के दौरान स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर नन्ही कलाकार नैना कुमारी ने अपने आत्मविश्वास और अद्भुत प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर उपायुक्त कंचन सिंह ने स्नेहपूर्वक नैना को गोद में उठाकर प्यार किया, जबकि उपस्थित सभी लोगों ने उसे भरपूर आशीर्वाद दिया उपायुक्त के नेतृत्व में की गई प्रशासनिक तैयारियों के कारण पूरा महोत्सव सुचारू, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, नोडल पदाधिकारी के रूप में, अपनी कार्यकुशलता के माध्यम से ऐसी व्यवस्था स्थापित करने में सफल रहे, जहाँ उत्साह, उमंग, श्रद्धा, भक्ति और मनोरंजन का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।
दुर्गम स्थल पर भी स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा और जनसुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था प्रशासन की तत्परता और समर्पण को दर्शाती रही। महोत्सव में गायक जगदीश बड़ाईक, हास्य अभिनेता रविन्द्र जोनी, लोक गायिका राधा श्रीवास्तव और प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति और देशभक्ति के रंगों में रंग दिया। उनके सुरों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा रामरेखा धाम भक्ति रस में डूब गया।

श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन एवं दंडाधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने श्रद्धा और सुरक्षा दोनों का संतुलन बनाए रखा। भीड़ के दबाव के बावजूद शांतिपूर्वक व्यवस्था संभालते हुए अनुशासन और संयम का परिचय दिया। उपायुक्त कंचन सिंह एवं एसपी एम. अर्शी ने स्वयं पूरे महोत्सव क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी रखी। जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्परता से कार्रवाई कर मार्गों को सुचारू कराया गया।
जनसहभागिता, प्रशासनिक कुशलता और सांस्कृतिक उल्लास के इस अद्भुत संगम से सम्पन्न राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 ने सिमडेगा जिले को नई पहचान प्रदान की है। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा बनाए गए स्मृति-चिह्न भेंटस्वरूप प्रदान किए गए। महोत्सव के मंच संचालन का कार्य मीनाक्षी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारीगण एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Sidmega News updates Simdega news in hindi Simdega updates in hindi latest Simdega News Simdega News updates Simdega updates Si