logo

पाकुड़ : 5.5 फीट लंबे कोबरा को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, खेत में पंप पाइप के अंदर फंसा था सांप

jstjsryjsryjy.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के राजापुर गांव में रविवार को वन विभाग की टीम ने 5.5 फीट लंबे कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के अनुसार, राजापुर निवासी किसान संदीप पाल अपने खेत में सिंचाई पंप से पानी दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें पंप के पाइप से फुफकारने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर किसान ने आसपास के लोगों को बुलाया। जब सभी ने पास जाकर देखा, तो पाया कि एक जहरीला कोबरा प्लास्टिक पाइप के अंदर फंसा हुआ है। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य अशरफुल शेख ने सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित निकालने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोबरा लगभग 14 साल पुराना बताया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद किसान और गांव के लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand updates latest Pakur news Pakur news Updates Pakur news Pakur news updates latest Pakur newsw Pakur News in hindi