logo

रांची : नये कपड़े पहनकर गार्ड ने की खुदकुशी, रांची के हरमू निगम पार्क से शव बरामद

नये कपड़े पहनकर गार्ड ने की खुदकुशी, रांची के हरमू निगम पार्क से शव बरामद

रांची: 

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू निगम पार्क में तैनात गार्ड ने आत्महत्या कर ली है। गार्ड का नाम सिद्दार्थ कृष्ण है।  सिद्दार्थ कृष्ण का शव पार्क में बने उसके कमरे से बरामद किया गया है। शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है। अरगोड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव को रिम्स भेज दिया गया है। 


कोई सुसाइड नोट नहीं मिला 
अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक पार्क में घूमने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर इस मामले की जानकारी दी।कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है।  इसलिए खुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस को को पूछताछ में पता हुआ कि सिद्धार्थ ने 2 दिन पहले ही नए कपड़े सिलवाए थे और उसको ही पहनकर सुसाइड कर लिया।


बिहार के रहने वाला था 
सिद्धार्थ कृष्ण बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था।  यहां दो साल से गार्ड की नौकरी कर रहा था। इस दौरान कभी भी वह कभी घर नहीं गया। सिद्धार्थ काफी कम बोलता था और कभी उसने अपने परिवार के बारे में जानकारी नहीं दी।  पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है.