logo

जमशेदपुर : JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 नवंबर को होगा हॉफ मैराथन, 9.2 लाख कुल प्राइज मनी निर्धारित

fndyjrsm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लौहनगरी वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टाटा स्टील की ओर से फिर से एक बात हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 30 नवंबर रविवार को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले इस हॉफ मैराथन में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जो कि हॉफ मैराथन के दूसरे संस्करण का फ्लैग ऑफ करेंगें। इस बार हॉफ मैराथन के लिए कुल प्राइज मनी 9.2 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इसे लेकर टाटा स्टील की ओर से शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की गईं। इस दौरान टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदररमन ने बताया कि पहले टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर रन का आयोजन होता था। जिसमें 10 किमी की दौड़ होती थी। लेकिन, पिछले बार से टाटा स्टील की ओर से हॉफ मैराथन की शुरुआत की गई है। जिसमें 21.097 किमी, 10 किमी, 5 किमी व 2 किमी की दौड़ पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित होगी। उन्होंने आगे बताया कि अलग-अलग केटेगरी में पुरुष व महिलाओं और बालक एवं बालिकाओं के लिए पहले स्थान से लेकर पांचवें स्थान तक के लिए प्राइस मानी रखी गई है। पिछले साल हॉफ मैराथन में कुल 4500 प्रतिभागियों ने  हिस्सा लिया था। इस वर्ष अबतक 2200 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 25 प्रतिशत महिलाओं ने पिछले सप्ताह तक रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजन के आखिरी सप्ताह में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन होने का अनुमान है, जिसके बाद आंकड़े पिछले साल की तुलना और भी बढ़ सकते है। 
वहीं, टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड हेमंत गुप्ता ने बताया कि यहां के धावक देश-विदेश जैसे न्यूयॉर्क, वेस्टर्न, न्यू दिल्ली और मुंबई तक में आयोजित होने वाले मैराथन दौड़ में अब हिस्सा ले रहे है। ये टाटा स्टील के साथ-साथ जमशेदपुर शहर के लिया गर्व की बात है। इस साल महिलाओं के लिए हॉफ मैराथन को ध्यान में रखते हुए एक माह पूर्व शी रन ऑर्गेनाइज्ड किया गया था, ताकि महिलाएं अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सके। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना पुरुषों और महिलाओं दोनों की भागीदारी बढ़ेगी।



 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jamshedpur news Jamshedpur news Updates latest Jamshedpur news Jamshedpur news in Hindi latest jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi Jamshedpur news in hindi