logo

ड्यूटी के दौरान अंचल के प्रधान लिपिक गिरफ्तार, यौन शोषण का है आरोप

anchal1.jpg

पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा अंचल कार्यालय में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने ड्यूटी के दौरान प्रधान लिपिक बिमल बास्की को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तारी के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद जब पुलिस अचानक अंचल कार्यालय पहुंची और प्रधान लिपिक को कस्टडी में लिया, तो वहां मौजूद अन्य कर्मी और अधिकारी सन्न रह गए। ड्यूटी ऑवर में हुई इस अचानक गिरफ्तारी से प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बिमल बास्की को अपने साथ पाकुड़ ले गई है। 
क्या है पूरा मामला ?
गिरफ्तार लिपिक बिमल बास्की मुख्य रूप से पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा का रहने वाला हैं। पुलिस की ओर से मामले को लेकर बताया गया कि वर्ष 2022 में बिमल बास्की पर यौन शोषण से जुड़ा एक गंभीर आरोप लगा था। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा बीते 20 नवंबर 2025 को वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुसार महिला थाना प्रभारी ने अमड़ापाड़ा थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया है। 
महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी जानकारी देते हुए बताया कि बिमल बास्की के खिलाफ 2022 में केस दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निकलने के बाद कार्रवाई की गई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news pakur news pakur khabar pakur update