logo

झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर चलाया #JharkhandWithMMDR अभियान

MMDR1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड भाजपा ने MMDR कानून के समर्थन में सोशल मीडिया पर #JharkhandWithMMDR अभियान चलाया है। भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि यह ट्रेंड जनता के समर्थन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि जनता की है। इसका इस्तेमाल राज्य के विकास, रोजगार और जनहित में पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।

अमर बाउरी ने कहा कि MMDR पूरे देश का कानून है, सिर्फ झारखंड के लिए नहीं। उन्होंने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि खनिज नीति पर चर्चा तथ्यों और विकास के आधार पर होनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि 2014 से 2026 के बीच राज्यों के खनिज राजस्व में करीब 354% की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा अब MMDR कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने और विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने का अभियान चलाएगी।

Tags - JharkhandWithMMDRMMDRActJharkhandDevelopmentMineralResourcesJharkhandBJP