logo

पाकुड़ में संविधान दिवस पर DC की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक, आगामी कार्यों को लेकर दिए गए अहम दिशा-निर्देश

erbhueru.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को समग्र शिक्षा सभागार, पाकुड़ में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड एम.आई.एस., प्रखंड साधन सेवक एवं संकुल साधन सेवकों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षाकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाने के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार द्वारा की गई। उन्होंने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा विभाग देश के भावी नागरिकों के निर्माण का आधार है, अतः सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करना चाहिए।
इसके उपरांत शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों की गहन समीक्षा की गई। UDISE में बच्चों का डाटाबेस अपडेट, शिक्षक उपस्थिति दर्जा एवं निगरानी, छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने की रणनीति, CWSN नामांकन एवं अनुवर्ती प्रक्रियाएँ, वोकेशनल शिक्षा में नामांकन की प्रगति, निपुण भारत मिशन की उपलब्धियाँ एवं आगामी लक्ष्य, छात्रों का आधार नामांकन और अद्यतन, प्रोजेक्ट RAIL के क्रियान्वयन की स्थिति आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में उपस्थिति, गुणवत्ता सुधार, नामांकन वृद्धि और सीखने के स्तर को बेहतर करने के लिए सतत रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित समग्र शिक्षा कार्यालय के सभी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest updates Jharkhand latest news in hindi latest jharkhand updates Jharkhan News jharkhand News in hindi Pakur news updates latest Pakur News Pakur News Updates