logo

रमजान का चांद दिखा, कल पहला रोजा रखेंगे मुस्लिम समुदाय के लोग; इन अदारों ने की तस्दीक 

moon4.jpg

रांची 

रमजान महीने का चांद दिखाई पड़ गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग अब कल यानी सोमवार को पहला रोजा रखेंगे। एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिज़वी रिजवी ने कहा कि 11 मार्च 2024, सोमवार को हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार दरगाह, डोरंडा रांची के परिसर में रमजानुल मुबारक का चांद देखने की व्यवस्था की गई। यहां चांद देखा गया। इसके अलावे हजारबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ , बोकारो, पलामू गढ़वा राजमहल, गोड्डा,गुमला, खोंटी, चतरा, जामताडा, मधुपुर, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, लोहरदगा, दुमका और घाटशिला आदि जगहों पर लोगों ने रमजान का चांद देखा है। 

आज से तरावीह की नमाज होगी 

चांद दिखाई पड़ने के बाद दरगाह परिसर, डोरंडा में दारुल कजा की बैठक हुई। इसमें लोगों ने चांद नजर आने की तसदीक की। इसमें फैसला लिया गया कि कि 11 मार्च से यानि आज रात से तरावीह की नमाज पढ़ी जायेगी। साथ ही रमजानुल मुबारक का पहला रोजा 12 मार्च सोमवार को रखा जायेगा। इसकी बात की सूचना शहर के बाकी मुस्लिम इलाकों में दे दी गयी है। 


बैठक में ये उलेमा हुए शामिल 

बैठक में मौलाना मुफ्ती आबिदहुसैन मिस्बाही मुख्य क़ाज़ी शरीयत, मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिज़वी, मौलाना मुफ़्ती अनवर हुसैन निज़ामी, मौलाना मुफ़्ती इजाज हुसैन,मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली, कारी मुहम्मद अय्यूब रिज़वी, मौलाना मुफ्ती फैजुल्लाह मिस्बाही, मौलाना डॉ. ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना गुलाम फारूक मिस्बाही, मौलाना निज़ामुद्दीन मिस्बाही, मुफ्ती मुहम्मद आकिब जावेद, मौलाना शेर मुहम्मद कादरी, मौलाना शमीम, हाजी सईद कोसर , कारी आफताब जिया, कारी अब्दुल मुबीन, कारी मुजीब, अकीलुर्रहमान, मुहम्मद अतीक अहमद आदी शामिल हुए। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn