logo

अजब-ग़ज़ब : 6 साल छोटे प्रेमी के साथ धराई 1 बच्चे की मां...पति ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया विदा

7364873d-6c48-4b21-9772-166d52083426.jpg

पलामूः
पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी में लव ट्राइंगल का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके 6 साल छोटे प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया तो मामला प्रकाश में आया। महिला 1 बच्चे की मां है। दरअसल वह अपने प्रेमी के साथ कई दिनों से रह रही थी। ग्रामीणों ने शक के आधार पर प्रेमी को पकड़ लिया। महिला का पति, सास और ससुर मजदूरी करने के सिलसिले से बाहर रहते हैं। 


कैसे सामने आया मामला 
दरअसल रेश्मी देवी (25) का पूरा परिवार घर से बाहर रह रहा था इसका फायदा वह उठा रही थी। प्रेमी अरुण मोची (19) अक्सर उसके घर आया करता था और फिर वहीं रूक जाया करता था। इस बता की भनक गांव वालों को लग गई थी। गांव वालों ने एक दिन दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पति को इस बात की जानकारी दे दी। ग्रामीणों ने महिला को बहुत समझाया, लेकिन वह पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। पति भी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। महिला प्रेमी साथ चली गई और अपनी बेटी को भी ले गई। 

पति से अक्सर होता था विवाद
बता दें कि रेशमी और अरूण का दो साल से प्रेम प्रसंग था। रेश्मी का  पति के साथ विवाद होता था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। महिला की शादी 2017 में हुई थी। दोनों के पकड़ाने के बाद ग्रामीणों ने बैठक की। कई घंटे तक चली बैठक के बाद ग्राम सभा में पति से फोन पर पत्नी को छोड़ने की सहमति ली। इसके बाद दोनों को गांव से भेज दिया गया।