logo

हजारीबाग घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम जांच के लिए पहुंची, कहा- प्रशासन ने जांच में सहयोग नहीं किया

fyhnit.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया था। इसे लेकर आज आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए तीन सदस्यों की जांच समिति को हजारीबाग भेजा है। इस जांच समिति में ममता कुमारी, मनमोहन वर्मा और कंचन खट्टर शामिल हैं। तीनों सदस्यों ने आज हजारीबाग पहुंचकर विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में जांच की। इसके बाद हजारीबाग के सर्किट हाउस में जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और इस पूरे घटनाक्रम के एसडीपीओ से बातचीत की। मीडिया से बातचीत करते हुए समिति ने इस मामले को लेकर कहा कि प्रशासन ने जांच में सहयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे फिर से हजारीबाग आएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिवार से मुलाकात सहित सभी पहलुओं की जांच करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रयास है कि इस मामले में कोई भी बेकसूर व्यक्ति  न फंसे।

Tags - Vishnugarh minor girl murder case NCW probe Hazaribagh Hazaribagh police investigation minor girl killed in Jharkhand police cooperation issues investigation updates Hazaribagh media statement NCW child murder case latest updates