द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में चोरी की शिकायत करने वाले युवक की ही कहानी पलट गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता व घर मालिक वकार अहमद को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि वकार अहमद ने आर्थिक तंगी के कारण अपने ही घर में चोरी का नाटक रचा। उन्होंने परिवार के सो जाने पर 22 नवंबर की रात सोने के जेवर गायब कर दिए और सुबह पुलिस में बाहरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।.jpg)
छापेमारी के दौरान पुलिस ने वकार के कब्जे से सोने की चेन, चार कानबाली, एक अंगूठी बरामद की, जिनकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।
पटमदा डीएसपी के अनुसार, सिटी एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने वकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। बताया जा रहा है कि आर्थिक संकट के दबाव में वह इस नाटक का प्लान बना बैठा, लेकिन पुलिस की तेज जांच के आगे उसकी चालाकी टिक नहीं सकी।