logo

बेरमो : घर लौटते वक्त बाइक से गिरे व्यक्ति की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

Untitled-11-copy_jpgs.jpg


 

 

बेरमोः

 
गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत के बिरसा ग्राम के निवासी महेश यादव 31 अगस्त को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें को गोमिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से बेहतर इलाज के लिए महेश यादव को रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद महेश का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शव को देखकर महेश की पत्नी और बच्चे बिलख उठे। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

 

घर जाने के दौरान हुआ था हादसा


मिली जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को महेश यादव बाइक से गोमिया से बिरसा गांव अपने घर लौट रहा था। तभी  गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग के जमकडीह के पास महेश बाइक से गिर गए  जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

 

रिम्स रेफर किया गया था 

 

प्रारंभिक इलाज के लिए परिजनों ने महेश को गोमिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पर उसकी गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। 2 सितंबर 2022 को देर रात रिम्स में उसकी  मौत हो गई।