logo

बार में डीजे बॉय की हत्या करने वाला शख्स धराया, जानिए कौन है यह कातिल

XTRE2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बीती रात राजधानी रांची के चुटिया थानाक्षेत्र के एक्सट्रीम बार में एक डीजे बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गोली मारने वाला शख्स हाफ पैंट में चेहरा ढककर आया था और डीजे संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी की गोली मारकर हत्या कर दी। जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक गोली मारने वाला शख्स पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि गया जिला अलीपुर थानाक्षेत्र से वह पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। वह रांची के सेल सिटी स्थित E9/8A फ्लैट में रहता था। पुलिस उसके फ्लैट में पहुंची तो ताला बंद था। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर उसके घर की तलाशी ली। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल राइफल को भी जब्त कर लिया है। 


पुलिस ने सफेद रंग की ब्रेजा कार भी बरामद की है। कार में फर्जी नंबर लगा हुआ था। हत्या के बाद भागते वक्त आरोपी की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। सुबह करीब 5 बजे क्रेन की मदद से कार को गैरेज में पहुंचाया गया। यह कार कचहरी चौक के पास एक गैराज से बरामद हुई है। कार से चार कारतूस भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 



जानकारी के मुताबिक संदीप प्रमाणिक के घर वालों से संपर्क नहीं हो पाया है। साइक्लोन की वजह से उसके परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत आ रही है। जांच में पता चला है कि संदीप पिछले सात साल से काम कर रहा था। उसने किसी को भी अपने घर वालों का नाम और नंबर नहीं दिया था। रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Ranchi DJ Boy Murder DJ Sandeep DJ Sandy