द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एसक पर पोस्ट किया है. उन्होंने रविवार 10 अगस्त को रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पोस्ट करते हुए लिखा, "रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय पुलिस प्रशासन सत्ता की कठपुतली बन चुका है। राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मुकदमों में फंसाना और जबरन वसूली करना ही झारखंड पुलिस की प्राथमिकता बन गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही जनता के प्रति नहीं, बल्कि केवल सत्ता के प्रति सीमित रह गई है।"
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 11, 2025
अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय पुलिस प्रशासन सत्ता की कठपुतली बन चुका है। राजनीतिक विरोधियों को फर्ज़ी मुकदमों में…
.jpeg)