द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 28 दिसंबर की शाम छह बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे लोकभवन आएंगी। इसको लेकर 28 दिसंबर की शाम चार बजे से ही राजधानी रांची और खास कर एयरपोर्ट से बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू होते हुए राजभवन और उससे कनेक्टिंग सड़कों पर यातायात की नयी व्यवस्था होगी। लगभग दो घंटे पूर्व भारी वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। उसे नियंत्रित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार लोकभवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह लगभग 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी। वहां से शाम लगभग चार बजे रांची लौटेंगी। फिर लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 30 दिसंबर को राष्ट्रपति लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाएंगी। वहां से जशपुर जाएंगी। जशपुर से लौटने के बाद दिन के लगभगग डेढ़ बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।