logo

सत्ता पक्ष वेल में घुसा, बाबूलाल मरांडी को बोलने नहीं दिया

vidhansabha_image_.jpg


द फॉलोअप, रांची
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को दोबारा 12 बजे शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी जेपीएससी और जेएसएससी तथा छात्रों की मांगों पर बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू ही की कि सत्ता पक्ष के विधायक वेल में आ गए। हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री ने सीएजी की तीन रिपोर्टों को सदन में पेश किया। रिपोर्ट पेश होते ही सदन में अव्यवस्था को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही दिन के दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Tags - Jharkhand Legislative Assembly proceedings adjourned Babulal Marandi ruling party entered the Well CAG