logo

आरयू के पत्रकारिता विभाग के पूर्ववर्ती छात्रों के संगठन जोसारू का दूसरा अधिवेशन 18 को, कुलपति करेंगे उद्घाटन

1587.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्ववर्ती छात्रों के संगठन जर्नलिज्म ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ रांची यूनिवर्सिटी (जोसारू) का द्वितीय अधिवेशन सह मिलन समारोह स्पंदन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। आरयू के पत्रकारिता विभाग के सभागार में रविवार 18 जून 2023 को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा करेंगे। जोसारू के अनुसार कार्यक्रम में 200 से अधिक पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। पुरानी यादों को आपस में बांटेंगे। साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलेगा।

शिक्षक व विभाग के पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित
इस कार्यक्रम में विभाग के वर्तमान निदेशक, उप निदेशक, पूर्व निदेशकों, पूर्व और वर्तमान शिक्षकों, विभागीय कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ विभाग के सभी कर्मी को भी सम्मानित किया जाना है। वहीं, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न भागों में रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने निबंधन कराया है। ऐसे में सभी पूर्ववर्ती स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N