logo

लूडो खेलते रहे जवान,भाग गया कैदी; रिम्स में सुरक्षा की पोल–खोल

jawan_playing_ludo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इलाज के नाम पर रिम्स में भर्ती कुख्यात चेन स्नैचर फरार हो गया। इस घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े होने लगे। राज्यभर के कैदियों को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया जाता है लेकिन यह स्थान उनके लिए आरामगाह बनता जा रहा है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। पूछा जाए भी क्यों नहीं पुलिस की नाक के नीचे से कुख्यात चेन स्नैचर की पत्नी उसे लेकर फरार हो गई। जवान लूडो खेलते रहे और कैदी मौके से फरार हो गया। रविवार को एक्स-रे के नाम पर ले जाने के दौरान चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देवा की पत्नी अपने सहयोगियों के साथ पति को लेकर फरार हो गई। 


26 नवंबर को किया था गिरफ्तार
देवा को 26 नवंबर को अरगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान भाग-दौड़ में उसका पैर टूट गया। जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस की नाक के नीचे से उसकी पत्नी ने बड़े ही शातिर ढंग से उसे भगा कर ले गई। बता दें कि शाकिब पर 30 से अधिक चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N