logo

पिता को बचाने गया बेटा भी आया करंट की चपेट में, फिर जो हुआ...

dhanbad_current.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ही परिवार के दौ लोगों की मौत हो जाने के बाद इलाके में मातम छाया है। मामला रामपुर पंचायत के डोरवाडीह गांव का है। जहां करंट से अपने पिता को बचाने गया बेटा भी उसके चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक पिता की उम्र 80 साल थी वहीं बेटे की उम्र 42 साल थी। मृतक बुजुर्ग रिटायर्ड चौकीदार था। जबकि दूसरा मृतक कृष्णा रजक उसका मंझला बेटा था। 


भीगे कपड़े तार पर सूखाने गए थे पिता
मृतक के दूसरे बेटे रामकुमार रजक ने बताया कि उसके बुजुर्ग पिता रसीक रजक (उम्र लगभग 80 साल) घर के पीछे स्थित कुंए से नहाकर लौटे रहे थे।  पिता अपने भीगे कपड़े सुखाने के लिए लोहे की तार पर डालने गए। जैसे ही उन्होंने तार पर कपड़ा डाला वे करंट की चपेट में आ गए। तभी पिता को छटपटाता देख उनका 42 वर्षीय मंझला बेटा कृष्णा रजक उन्हें बचाने दौड़ा। कृष्णा ने जैसे ही पिता को हाथ लगाया वह भी करंट की चपेट में आ गया। जैसे-तैसे करके दोनों को करंट की चपेट से निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT