logo

रांची : गर्मी से झुलस रहा राज्य, आज से कुछ जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना...फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

tapman7.jpg

रांचीः
इस साल की गर्मी ने तो जैसे हाय तौबा मचा दिया है। पूरा राज्य गर्मी से तप रहा है। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में लू ने लोगों को झुलसा रखा है। गर्म हवाओं के झोंकों के कारण रात में भी चैन नहीं है। लोग किसी तरह ठंडा पानी पीकर या ठंडा पेय पदार्थ का सेवन कर खुद को राहत पहुंचा रहे हैं। इस बीच राज्य का तापमान भी सोमवार को 40 डिग्री के पार रहा। पलामू के मेदिनीनगर में पारा 45 डिग्री रहा। मेदनीनगर सोमवार को राज्य का सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। उधर मौसम विभाग ने राज्य में 20 से 22 अप्रैल तक कुछ जगह पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा और आंधी चलने का अनुमान जताया है इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


मेदनीनगर सबसे गर्म रहा 
 पिछले 24 घंटे में राज्य के गिरिडीह में तेज लू चलती रही। वहीं मेदनीनगर, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और रांची समेत के इलाके में भी लू स्थिति बनी रही। मेदनीनगर का तापमान सोमवार को सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा जहां तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रांची का तापमान भी सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


ज्यादा से ज्यादा पेड़ा लगाने होंगे 
 मौसम विभाग में 19 से 22 अप्रैल तक राज्य के कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रकृति से दूर जाने का परिणाम है कि झारखंड में या दिख रहा है कि पिछले 7 साल में राज्य में औसत तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है इससे बारिश में अनियमितता देखने को मिलेगी तापमान को कम रखने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा हमें प्रकृति से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा जंगल को बचाना होगा और जगह-जगह पेड़ लगाने होंगे