द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में खड़ी खराब बसों को लेकर राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी साथियों को बताना चाहता हूँ कि यह सभी विषय मेरे संज्ञान में है और इस व्यवस्था को ठीक करने हेतु मैं और संबंधित विभाग लगातार प्रयासरत है। आश्वस्त करता हूं कि बहुत जल्द पूरे राज्य की व्यवस्था का कायाकल्प होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार परिवहन सेवा को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प जल्द पूर्ण होगी। आप सभी सहयोग अनिवार्य है। जोहार!!"
