नंदलाल तुरी
पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा और जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से "तंबाकू मुक्त युवा अभियान" के तीसरे चरण के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ द्वारा संचालित किया जा रहा है।
यह जागरूकता रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि "तंबाकू और निकोटीन युक्त किसी भी उत्पाद का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।" इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा, "हम सभी को मिलकर एक तंबाकू मुक्त, स्वस्थ और समृद्ध झारखंड और भारत का निर्माण करना है। हमें स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही किसी को करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिंदगी चुनें, तंबाकू नहीं।"
.jpeg)