नंदलाल तुरी
कुड़मियों के खुद को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी समुदाय के लोग लगातार विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में आज पाकुड़ जिले के हिरणपुर के फुटबॉल मैदान में आदिवासी अधिकार रक्षा मंच के बैनर तले आदिवासी समुदाय के लोगों ने आक्रोश महारैली निकाली। इस रैली में भारी संख्या में आदिवासी शामिल हुए।
आदिवासी नेता निर्मल मुर्मू ने कहा कि केवल आरक्षण के लाभ लेने के लिए कुछ लोग आदिवासी समाज में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये लोग कभी आदिवासी नहीं हो सकते। वहीं रसका हेंब्रम ने कहा, "कुर्मी, कुडमी और महतो समाज कभी भी आदिवासी समुदाय में शामिल नहीं थे। हमलोग कभी भी इस समाज को आदिवासी का दर्जा नहीं लेने देंगे।" उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया कि इस समुदाय को आदिवासी का दर्जा नहीं दिया जाए।
